दमोह में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन, दो दिन चलेगा ‘शक्ति पर्व’..

दमोह: 21 सितंबर 2025दमोह में आज “सेवा संकल्प पखवाड़ा” के तहत एक खास साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका मकसद लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” की थीम पर आधारित इस रैली को अपर कलेक्टर मीना मसराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस कलेक्ट्रेट में ही समाप्त हुई। इसमें बच्चों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दमोह और तेंदूखेड़ा में ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन..
इसी के साथ, संस्कृति विभाग द्वारा शारदेय नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय “शक्ति पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। 22 और 23 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में आदि शक्ति को समर्पित लोक-भक्ति गायन और नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।22 सितंबर को दमोह में: बड़ी देवी मंदिर, फुटेरा तालाब के पास, नरसिंहपुर के सुमित दुबे लोकगायन से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, भोपाल की श्रीलयम नाट्यश्री कलासमिति ‘देवी’ नृत्य नाटिका के जरिए माता के नौ रूपों को मंच पर जीवंत करेगी। शाम का समापन मुंबई के मशहूर गायक पंडित राजेश मिश्रा की प्रस्तुति से होगा।23 सितंबर को तेंदूखेड़ा में: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जबलपुर की शहनाज अख्तर और उनके ग्रुप भक्ति गायन से दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।यह महोत्सव दमोह और तेंदूखेड़ा में भक्ति और कला का अद्भुत संगम पेश करेगा।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..