छुट्टी से लौटे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने संभाली कमान, रात्रिकालीन निरीक्षण से फिर मचा हलचल..

Spread the love

दमोह में स्वच्छता अभियान की नई पहल: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने संभाली कमान , तीन चरणों में चलेगा विशेष सफाई अभियान..

दमोह। छुट्टी से लौटने के बाद दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने रात के समय शहर भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ के साथ घंटाघर , बस स्टैंड और पालंदी चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने शहर में जगह-जगह बने गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए और स्वच्छता को लेकर तीन चरणों में विशेष अभियान चलाने की योजना प्रस्तुत की।

रात्रिकालीन सफाई अभियान की फिर से शुरुआत…

कलेक्टर ने जानकारी दी कि नवदुर्गा पर्व को ध्यान में रखते हुए रात्रि कालीन सफाई अभियान रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 3:00 बजे तक चलाया जा रहा है। पहले यह अभियान बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे पुनः सक्रिय किया गया है। अभियान की निगरानी हर दूसरे या तीसरे दिन स्वयं कलेक्टर और नगर पालिका अधिकारी करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि व्यवसायियों एवं आमजन को स्वच्छता की आदत विकसित हो।

तीन चरणों में सफाई अभियान…

नगर पालिका और कलेक्टर कार्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है:

1. पहला चरण – रात्रिकालीन सफाईरात 11:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक शहर के प्रमुख व्यापारिक इलाकों में सफाई की जा रही है। दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें।

2. दूसरा चरण – नियमित कचरा संग्रहण सुबह 10:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका की कचरा गाड़ियाँ निर्धारित समय पर व्यापारिक क्षेत्रों से कचरा एकत्रित करेंगी। यह जिम्मेदारी नगर पालिका सीएमओ की निगरानी में निभाई जा रही है।

3. तीसरा चरण – सख्त कार्रवाई जिन क्षेत्रों में सफाई नियमों का उल्लंघन किया जाएगा, वहां वैधानिक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

अनियमित रूप से कचरा फेंकने वालों को अब चेतावनी नहीं, सीधा दंड मिलेगा।

घंटाघर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष ध्यान..

घंटाघर क्षेत्र में बने बड़े गड्ढों को दुर्गा विसर्जन से पहले भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही घंटाघर का क्षतिग्रस्त छज्जा भी मरम्मत के लिए चिन्हित किया गया है।नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में अनाउंसमेंट सिस्टम के ज़रिए यह जानकारी दी जाएगी कि कचरा गाड़ी कब और किन इलाकों में आएगी, ताकि दुकानदार समय पर कचरा उसमें डाल सकें।

व्यापारियों से अपील…

नगर पालिका सीएमओ और कलेक्टर दोनों ने दमोह के सभी दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि:अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखें।कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना तय है।रात्रि सफाई अभियान में सहयोग करें।

विशेष निगरानी क्षेत्र..

बस स्टैंड , घंटाघर , मागंज स्कूल क्षेत्र इन स्थानों को विशेष निगरानी के तहत रखा गया है जहां अधिक कचरा एकत्रित होता है। इन इलाकों में रात और दिन दोनों समय की सफाई के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com