वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर को किया जप्त, चालक गिरफ्तार..

Spread the love

वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर को किया जप्त, चालक गिरफ्तार..

पन्ना टाइगर रिजर्व के मडियादो बफर क्षेत्र में रेंजर जेपी मिश्रा की बड़ी कार्यवाही..

पन्ना (म.प्र.) – पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत मडियादो बफर जोन में वन भूमि पर अतिक्रमण की एक बड़ी कोशिश को वन विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। रेंजर जेपी मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को की गई त्वरित कार्यवाही में वनकक्ष क्रमांक 38, बीट उदयपुरा में लगभग 2 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध रूप से जुताई कर रहे एक ट्रैक्टर को कल्टीवेटर सहित मौके पर जप्त किया गया।मुखबिर से प्राप्त गोपनीय सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा, जहां देखा गया कि एक ट्रैक्टर वन भूमि में जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहा है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने ट्रैक्टर सहित कृषि यंत्र (कल्टीवेटर) को जब्त कर लिया और मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राकेश यादव, पिता मुलाम यादव, निवासी ग्राम पाटन, जिला दमोह के रूप में की गई है।

आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पन्ना टाइगर रिजर्व की जैव विविधता और वन संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।रेंजर जेपी मिश्रा ने कहा कि, “वन क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कृषि कार्यों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के गैरकानूनी कार्य करने से पहले सोचने पर मजबूर हो।

”स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे वन विभाग के साथ सहयोग करें और यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तत्काल सूचना दें।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com