दीनदयाल जी की जयंती पर दमोह भाजपा का स्वच्छता और पौधारोपण अभियान..

Spread the love

दीनदयाल जी की जयंती पर दमोह भाजपा का स्वच्छता और पौधारोपण अभियान..

दमोह । भारतीय जनता पार्टी दमोह ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे और पूर्व मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

पार्टी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 1184 बूथ केंद्रों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दीनदयाल जी के विचारों को उतारा व्यवहार मेंकार्यक्रम की शुरुआत में उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्यान परिसर और सर्किट हाउस क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और पंडित जी के विचारों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया। सफाई अभियान के उपरांत, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उद्यान में पौधारोपण किया गया।जिलाध्यक्ष बोले: ‘हम दीनदयाल जी के सपनों के भारत की ओर अग्रसर’इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा आज भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, “उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की बात करता है। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से हम उनके सपनों के भारत की ओर अग्रसर हो रहें हैं।

“उन्होंने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान को भी एक नई पहचान दी जा रही है।

दमोह विधायक जयंत मलैया ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना और आमजन को लाभ पहुंचाना है।

जिला महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा अभियान संयोजक रामेश्वर चौधरी ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

0-8960×4044-0-0#

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता श्रीधर, महामंत्री अरूण तिवारी, महेश पटेल,कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा, अभियान संयोजक रामेश्वर चौधरी, महामंत्री अरूण तिवारी, महामंत्री महेश पटेल, उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष तिवारी, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, भरत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, रमन खत्री, पार्षद श्रीमती कविता राय, मोनू राजपूत, श्रीमती वर्षा रैकवार, रामलाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेयी, गणेश जाटव, जुगल अग्रवाल, साजिद रिजवी, हरिश्चन्द्र पटेल, रिंकू गोस्वामी, अरूण सोनी, सिंकदर खरारे, मनीष सोनी, सुनील यादव, आशीष राय, देवल कटारिया, विशाल शिवहरे, मुकेश खरे, अनिल सैनी, संजय सोनी, रमाकांत मिश्रा, बाबू सोनी, श्याम दुबे, वेद दुबे, संतोष रोहित, नीलेश सिंघाई, आलोक मुखरैया, अखिलेश सिंह, महेंद्र राठौर, जितेंद्र चक्रवर्ती, सादिक काजी, रीतेश सोनी, हरि रजक, पियूष नामदेव, अखिलेश चौबे, गोलू साहू, करन चौबे, मुकेश नामदेव, उदित सोनी, आलोक चौबे, छोटू दुबे, कृष्णा पटेल सहित मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीगण ने मिलकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com