दमोह/नोहटा। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नोहटा में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री एवं जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने उपस्थित व्यापारियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मंत्री लोधी ने कहा कि “हमें स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करनी चाहिए, ताकि देश आर्थिक रूप से सशक्त हो सके और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि “यदि हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो निश्चित रूप से भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा।”
अपने संबोधन के दौरान मंत्री लोधी ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने देखा कि उनकी पेन पर ‘Made in Japan’ लिखा है, तो उन्होंने तुरंत उसे अलग रख दिया और कहा— “आज से मैं स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग शुरू कर रहा हूं।”
कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, संग्राम सिंह, संतकुमार पाल, मंदीप यादव, रिंकू जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..