86 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा में महिलाओं ने किया तुलसी माता का पूजन, भक्ति में लीन होकर गाए श्रीकृष्ण भजन
दमोह। कार्तिक मास के पावन अवसर पर नगर के धरमपुरा वार्ड क्रमांक 39 स्थित चंदन तलैया मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच कतकारियों द्वारा माता तुलसी का विधिवत पूजन किया गया। पूरे परिसर में हरि नाम संकीर्तन और राधा-कृष्ण भजनों की गूंज से वातावरण श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत हो उठा।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हुए भजन गाए और नृत्य कर भक्ति रस में स्वयं को समर्पित कर दिया। तुलसी पूजन के पश्चात कतकारियां पंडित कुंज बिहारी अवस्थी के निवास पर पहुंचीं, जहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी माता का पूजन पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ।

यह धार्मिक परंपरा पंडित अवस्थी परिवार में लगातार 86 वर्षों से आस्था और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। पूजन-अर्चन और संकीर्तन कार्यक्रम का संचालन पंडित मुकेश पाठक, रामगोपाल गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, गणेश गिरी, विकास पाण्डे और दिवाकर अवस्थी द्वारा किया गया।
पंडितों ने बताया कि कार्तिक मास का यह कठिन व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से प्रारंभ होकर अगहन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तक चलता है। इस अवधि में व्रतधारी महिलाएं एक माह तक केवल एक प्रकार का अन्न ग्रहण करती हैं और नियमपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण तथा तुलसी माता की आराधना करती हैं। प्रतिदिन प्रातः और सायं आरती, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर की महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती गीता अवस्थी, गंगा अवस्थी, कुसुम अवस्थी, किरण दुबे, वर्षा मिश्रा, राखी मिश्रा, आशा अवस्थी, प्रीति, रेखा, इंदिरा, गायत्री, उर्मिला मिश्रा, शकुन पाठक, जानकी, ममता, संध्या, दिव्या, शोभना तिवारी, रचना, रीता, ललता, गुड्डी, मालती, राधा, शारदा, रामसखी देवलिया, भानुमती रैकवार, आभा राजपूत, सरला असाटी, विद्या, रश्मि, वंदना, लीला, आरती, विमल तिवारी, साक्षी, लाजी, कुन्ता, उमा, रमा, कमलाबाई पटैल, इंद्रा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..