“बुंदेली जलवा महोत्सव 2025”
प्रसिद्ध देवी गीत गायिका शहनाज़ अख्तर जी की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया-राज्यमंत्री श्री लोधी
श्री सरवरिया द्वारा आयोजित ‘बुंदेली जलवा महोत्सव 2025’ में शामिल होना गर्व का विषय-सांसद दमोह श्री लोधी
दमोह में “बुंदेली जलवा महोत्सव 2025” का हुआ भव्य आयोजन
लोकसंस्कृति और भक्ति रस का अद्भुत संगम
कलाकारों ने भजनों से उपस्थित सभीजनों का मनमोह लिया
दमोह : 27 अक्टूबर 2025
वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सरवरिया द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “बुंदेली जलवा महोत्सव 2025” का आयोजन स्थानीय तहसील ग्राउंड दमोह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रसिद्ध देवी गीत गायिका शहनाज अख्तर जी सहित अन्य कलाकारों ने भजनों से उपस्थित सभीजनों का मनमोह लिया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वारिश के व्यवधान के वाबजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, श्रृद्वालुओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि “बुंदेली जलवा महोत्सव” बुंदेलखंड की गौरवशाली लोकसंस्कृति, परंपरा और संगीत का जीवंत उदाहरण है। इस आयोजन में प्रसिद्ध देवी गीत गायिका शहनाज़ अख्तर जी की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि “उनकी वाणी में अद्भुत जादू है, जो सीधे हृदय को छू जाता है।” श्री लोधी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक श्री संजय सरवरिया को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में सांसद दमोह श्री राहुल सिंह लोधी ने भी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने कहा कि “आज देर रात्रि दमोह विधानसभा अंतर्गत पारिवारिक सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सरवरिया द्वारा आयोजित ‘बुंदेली जलवा महोत्सव 2025’ में शामिल होना गर्व का विषय है। इस प्रकार के आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि हमारी समृद्ध बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं।” सांसद श्री लोधी ने प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर जी के भजनों की सराहना की।

वही शहनाज अख्तर के द्वारा जब पंडा को लग गई चुड़ेलन जीत गया तो मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सांसद राहुल सिंह लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित मौजूद कार्यकर्ता आयोजक् सहित बड़ी संख्या में जनमानस झुमता नाचता नजर आया,
कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं आयोजक श्री संजय सरवरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और जनता का जो सहयोग मिला है, वह सराहनीय है। बुंदेली संस्कृति की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का हमारा प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष श्री संजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गौरव पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।




More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..