दमोह मेडिकल कॉलेज का निर्माण जून तक पूरा करने का लक्ष्य, सितंबर 2025 से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया..
दमोह: 26 अक्टूबर 2025
दमोह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्य में तेज़ी लाने के लिए सांसद राहुल सिंह लोधी निरंतर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद लोधी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लक्ष्य है कि कॉलेज का निर्माण कार्य मई-जून 2025 तक पूरा कर लिया जाए, ताकि सितंबर से 100 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।
बैठक में सांसद श्री लोधी ने निर्माण कार्य की प्रगति, मेडिकल पैरामीटर्स, आवश्यक अनुमतियों, और केंद्र एवं राज्य स्तर की स्वीकृतियों की विस्तृत समीक्षा की।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया, “समय कम बचा है और इसे समय पर कंप्लीट करना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए निरंतर समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। हमने तय किया है कि मई-जून तक कॉलेज पूरी तरह बनकर तैयार हो जाए, ताकि इसी वर्ष सितंबर से हम प्रयास कर सकें कि एडमिशन प्रारंभ हो जाएँ।”
सांसद ने उम्मीद जताई कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से दमोह और आस-पास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
दमोह में रिंग रोड का 5.5 किमी का लंबित पैच जल्द होगा पूरा; शहर में घटेगा ट्रैफिक दबाव..
दमोह: 26 अक्टूबर 2025
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ दमोह शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में समन्ना से हटा नाका तक रिंग रोड के 5.5 किलोमीटर के लंबित पैच को पूरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद लोधी ने बताया कि वर्तमान में रिंग रोड हटा नाका से मारुताल, जबलपुर बायपास होते हुए समन्ना तक है, लेकिन समन्ना से हटा नाके तक का हिस्सा अधूरा है। उन्होंने कहा, “समन्ना से हटा नाके तक का लगभग 5.5 किलोमीटर का पैच लंबित है। यदि यह हिस्सा हटा नाके से बक्सवाहा रोड तक पूरा जुड़ जाता है, तो शहर को एक संपूर्ण आउटर रिंग रोड मिल जाएगा।”
सांसद ने स्पष्ट किया कि इस रिंग रोड के पूरा होने से पन्ना, सागर, जबलपुर जैसी अलग-अलग दिशाओं से आने वाले राहगीरों को शहर के अंदर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे बायपास के माध्यम से ही अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात सुगम बनेगा।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से चर्चा कर प्रयास करेंगे। बैठक में NHAI और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..