दमोह के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू की किताब ‘ने करो 9’ का विमोचन, फ़िल्मी गीतकार समीर अनजान ने किया..
दमोह। दमोह के लेखक एवं समाजसेवी सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित किताब ‘ने करो 9’ का विमोचन भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में किया गया। इस किताब का विमोचन मुंबई से आए प्रसिद्ध फ़िल्मी गीतकार समीर अनजान ने किया।आर के क्रिएशन्स के तत्वाधान में यह आयोजन 26 अक्टूबर, रविवार को स्वर्गीय अनजान जी के 95वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘गीतों की सुरमई शाम एवं चित्रों की प्रदर्शनी’ के रूप में किया गया।

🎶 सितारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति..
विमोचन समारोह में समीर अनजान के साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव (के फॉर किशोर), आदर्श जोशी, विपिन शर्मा, अंशुल माथुर, संतोष तिवारी, मधु चौधरी, रूपा हबलदार, संघमित्राखेरनार और शक्ति दुबे जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं।आयोजन के दौरान, कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप शर्मा और आर के शर्मा, एवं विशेष सहयोगी आशीष दुबे ने मंच पर उपस्थित सभी कलाकारों तथा रविंद्र भवन के अंजनी सभागार में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत-वंदन किया।
💡 सकारात्मकता की ओर एक प्रयास..
लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने अपनी किताब के बारे में बताते हुए कहा कि वह नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर अलख जगाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि ‘ने करो’ के प्रथम संस्करण से लेकर नौवें संस्करण तक को उन्होंने इधर-उधर बिखरे पड़े विचारों, उक्तियों और सुक्तियों से सजाकर तैयार किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘ने करो 1 से 9’ संस्करण पढ़ने के लिए पाठक इसे प्लेस्टोर, गूगल बुक्स, अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और कोबो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बुक कर सकते हैं।
साहू ने अपनी किताब की अपार सफलता के बाद जल्द ही ‘ने करो 10’ (दसवां संस्करण) भी लिखकर प्रकाशित करने की कोशिश करने की बात कही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..