जनसंवाद एवं राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण जनों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी..
ग्राम स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए..
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी हिंडोरिया धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में आज ग्राम स्तर पर जनसंवाद एवं राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण जनों को बढ़ते साइबर अपराधों की प्रकृति, उनके बचाव के उपाय और सतर्क रहने के तरीकों की जानकारी दी। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों से प्राप्त कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत www.cybercrime.gov.in पोर्टल या निकटतम पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनीं और व्यवहारिक समाधान भी साझा किए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गन्नी बाई पटैल, उपसरपंच प्रतिनिधी कमलेश सीग लोधी, सरपंच प्रतिनिधि दयाराम पटैल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवेन्द्र पटैल, सामाजिक कार्यकर्ता नवल पटैल, कमलेश पटैल, श्यामसुंदर पटैल, हरप्रसाद पटैल, सुरेन्द्र पटैल, अरविन्द पटैल, नरेश पटैल, दीपक पटैल, पंकज पटैल, सुरेन्द्र राय, गोलू राय, परमलाल रजक, साहब सीग घोषी, कमलेश अहिरवार, प्रेमशंकर गर्ग, भगवानदास अहिरवार, ग्राम कोटवार सेवक राम अठ्या, ग्राम बिलाई के गणमान्य नागरिक, विद्यालय शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहभागिता को सुदृढ़ करना है, जिससे साइबर अपराधों की रोकथाम हो सके और समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का वातावरण निर्मित हो।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..