सिद्धों की आराधना का महापर्व प्रारंभ: नन्हे मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ..स्वामी विवेकानंद विकास एवं उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित..

Spread the love

ध्वजारोहण के साथ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

प्रथम दिवस भव्य समवश्रण में आठ अर्घ्य चढ़ाए गए

दमोह। बुधवार से सिद्धों की आराधना का महापर्व अष्टानिका प्रारंभ होते ही सकल जैन समाज में भक्तिमय वातावरण बन गया है। इसी क्रम में नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर एवं सिंघई मंदिर जी में श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।

प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री एवं स्वतंत्र भैया के सानिध्य में श्री यंत्र एवं सिद्ध यंत्र पूजन के साथ ध्वजारोहण की विधि सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रूपचंद जैन बनवार नवीन निराला परिवार को ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण उपरांत श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न कर भव्य समवश्रण में आठ अर्घ्य चढ़ाए गए।

आठ दिवसीय इस भक्तिमय अनुष्ठान (29 अक्टूबर से 6 नवंबर) में विभिन्न परिवारों को विशिष्ट पदों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इनमें राजेंद्र अटल परिवार को सौधर्म इंद्र, संतोष अविनाशी परिवार को चक्रवर्ती चंद्रकुमार, खजरी परिवार को श्रीपाल मैना सुंदरी, आनंद लैब परिवार को कुबेर इंद्र, मुकेश रानू खजरी परिवार को महायज्ञ नायक, सुनील बड़े राय परिवार को यज्ञ नायक, नवीन निराला परिवार को ईशान इंद्र तथा मनीष आउटलुक परिवार को सनत इंद्र* बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। विधान के द्रव्य पुण्यार्जन का अवसर राजकुमार खजरी परिवार ने प्राप्त किया है।

नन्हे मंदिर जी में विधान व्यवस्था प्रभारी अमरदीप जैन लालू ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक पूजन तथा 8 बजे से विधान पूजन प्रारंभ होगा। उन्होंने सकल दिगंबर जैन समाज से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

इसी प्रकार श्री सिंघई मंदिर जी में भी बुधवार को घट यात्रा के बाद ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात महापात्रों एवं इंद्र-इंद्राणियों द्वारा विधान पूजन करते हुए अर्घ्य चढ़ाए गए।


स्वामी विवेकानंद विकास एवं उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित

दमोह। स्वामी विवेकानंद विकास एवं उत्थान समिति की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष इंजीनियर शैलेंद्र परिहार, उपाध्यक्ष प्रशांत शेंडे एवं धर्मेंद्र मिश्रा, महामंत्री महेंद्र राठौर, सचिव जितेंद्र सिंह परिहार, सह सचिव वीरेंद्र विश्वकर्मा एवं महेंद्र ताम्रकार, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी और सत्येंद्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष विज्ञान सिंह परिहार नियुक्त किए गए हैं।

समिति के सदस्यों में राजीव कांत गोस्वामी, शोभित अग्रवाल, पर्वत सिंह लोधी, इंजीनियर राघवेंद्र सेन, रामू तथा कार्यालय मंत्री के रूप में दिनेश पालीवाल को दायित्व सौंपा गया है।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com