दमोह बायपास दुर्घटना: कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को ₹1 लाख, घायलों को ₹25 हजार की सहायता का ऐलान किया..
दमोह: 30 अक्टूबर 2025।समन्ना बायपास पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पूरे जिला प्रशासन की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जिला प्रशासन दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है।
मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायताकलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रारंभिक सहायता के रूप में मृतकों के परिवारों को ₹1-1 लाख रुपये तथा घायलों को ₹25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जा रही है।
कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल हुई कार्रवाईकलेक्टर ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व, स्वास्थ्य, परिवहन, यातायात, और एम्बुलेंस की टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने सिविल सर्जन को घायलों का उपचार तत्परता से करने के निर्देश दिए थे। दुर्भाग्यवश, तीन लोगों को रेफर किया गया था, जिनमें से एक को बचाया नहीं जा सका।
दुर्घटना स्थल पर ‘जिग-जैग’ व्यवस्था लागू
कलेक्टर ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।दोषियों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
आरटीओ द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन का परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।
ट्रैफिक, आरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है और अब वहां ‘जिग-जैग’ बैरियर लगाए जा रहे हैं ताकि ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण किया जा सके।
ओवरलोडिंग और रेस ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान..
कलेक्टर कोचर ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के माध्यम से ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और रेस ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।
🚌 नियम उल्लंघन पर सख्त परिवहन विभाग: ₹35,500 के चालान किए गए..
🛺 दमोह में ऑटो पर भी कार्रवाई: 11 ऑटो जब्त..



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..