दमोह जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: एक्सपायरी डेट वाली ट्यूब में लिया जा रहा ब्लड सैंपल!
जिला अस्पताल की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। यहाँ के ब्लड बैंक में मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के लिए ऐसी ट्यूब का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है और वह लगभग पाँच माह पुरानी है!
पाँच माह पुरानी ट्यूब से हो रही जाँच
सुरेका कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह राजपूत ने इस गंभीर लापरवाही का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर की सलाह पर जब ब्लड सैंपल दिया गया, तो उन्होंने देखा कि जिस ट्यूब में सैंपल लिया गया है, उसकी एक्सपायरी डेट मई 2025 थी, जबकि अभी
अक्टूबर 2025 माह चल रहा है।
राजपूत ने बताया:
उन्हें अस्पताल के स्टाफ ने ही ट्यूब देखकर उसकी एक्सपायरी की जानकारी दी थी।
उन्होंने सवाल उठाया कि पाँच माह पुरानी एक्सपायरी ट्यूब से ब्लड की रिपोर्ट सही कैसे आएगी?
मरीजों की सुरक्षा दांव पर
यह घटना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बरती जा रही गंभीर अनियमितता को दर्शाती है। एक्सपायरी डेट निकल चुकी ट्यूब के इस्तेमाल से न केवल जांच रिपोर्ट की सटीकता पर सवाल खड़ा होता है, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य और सही इलाज पर भी असर पड़ सकता है।
पीड़ित राजकुमार सिंह राजपूत ने अस्पताल प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और मरीजों को सही व ताजा एक्सपायरी डेट वाली ट्यूब उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इनका ये है कहना — सिविल सर्जन पहलाद पटेल का कहना है कि अगर ऐसी कोई बात है तो हम जांच करवाते हैं ।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..