दमोह एसपी सोमवंशी ने पांच प्रकरणों में 11 हजार 500 रुपये का इनाम घोषित..हिंडोरिया में अवैध मदिरा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 123 पाव देशी मसाला शराब जब्त..नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: दमोह कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई..थाना दमोह देहात को मिली बड़ी सफलता: सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कई जिलों की चोरी की वारदातों का खुलासा..

Spread the love

दमोह।
जिले में दर्ज विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार और संदेही आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद के लिए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कुल 11 हजार 500 रुपये का इनाम घोषित किया है।

एसपी सोमवंशी ने बताया कि इनाम पांच अलग-अलग मामलों में घोषित किया गया है। इनमें दो प्रकरणों में पांच आरोपियों एवं एक अज्ञात आरोपी पर कुल 7 हजार रुपये, दो प्रकरणों में दो संदेही आरोपियों पर 2 हजार रुपये, तथा एक फरार अज्ञात आरोपी पर 2 हजार 500 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इनाम घोषित किए गए प्रमुख मामले :

थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 453/24, धारा 351, 64(2)(m), 87 बीएनएस एक्ट के तहत आरोपी प्रवेश यादव पिता उमाशंकर यादव निवासी एरोरा थाना दमोह देहात पर ₹2500 का इनाम घोषित।

थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 709/25, धारा 115(2), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत राजा यादव, नरेंद्र यादव, मुकेश यादव, मदन यादव (निवासी ग्वारी थाना तेजगढ़ जिला सागर) एवं एक अज्ञात आरोपी पर क्रमशः ₹1000-₹1000 एवं ₹500 का इनाम घोषित।

थाना मडियादो के अपराध क्रमांक 135/24, धारा 137(2) बीएनएस एक्ट के तहत संदेही आरोपी राहुल बंसल निवासी डोली थाना मडियादो पर ₹1000 का इनाम घोषित।

थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 317/25, धारा 137(2) बीएनएस एक्ट के तहत संदेही आरोपी राहुल जादम निवासी पीथमपुर जिला धार पर ₹1000 का इनाम घोषित।

थाना हटा के अपराध क्रमांक 345/25, धारा 331(4), 305ए बीएनएस एक्ट के तहत फरार अज्ञात आरोपी पर ₹2500 का इनाम घोषित।

एसपी सोमवंशी ने बताया कि जो भी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी इन फरार अथवा संदेही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे यह नगद इनाम प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

हिंडोरिया में अवैध मदिरा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 123 पाव देशी मसाला शराब जब्त..
दमोह. अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण, परिवहन और उपभोग के विरुद्ध चल रही कार्यवाही के तहत 6 नवंबर को आबकारी वृत हिंडोरिया टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केशव प्रसाद गांधी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गुंजी तिराहा से नोनपानी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से मदिरा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम विश्वकर्मा पिता प्रकाश विश्वकर्मा 24 वर्ष, निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह थाना कोतवाली और गजेंद्र लोधी पिता भान सिंह लोधी 26 वर्ष, निवासी ग्राम टिकरी पिपरिया थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है।

        आबकारी विभाग ने दोनों के कब्जे से कुल 123 पाव देशी मसाला मदिरा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹62,000 है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

        इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक हरिसिंह घुरैया, कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया, महिला आरक्षक गीतांजलि गुप्ता और मेघा अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: दमोह कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई...

​दमोह। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दमोह कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
​संक्षिप्त विवरण:
​दिनांक 03 नवंबर 2025 को नाबालिग फरियादिया ने थाना कोतवाली दमोह में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।
​आवेदन में रमजान पठान निवासी शोभानगर, दमोह पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
​शिकायत के आधार पर, आरोपी रमजान पठान के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र. 871/2025, धारा 64(1), 351 (3) बीएनएस, और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
​पुलिस की कार्रवाई:
​प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई।
​गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, दिनांक 05 नवंबर 2025 को आरोपी रमजान पठान पिता कलीमुद्दीन पठान (निवासी शोभानगर, दमोह) को गिरफ्तार किया।
​पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना दमोह देहात को मिली बड़ी सफलता: सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कई जिलों की चोरी की वारदातों का खुलासादमोह। जिले में लगातार हो रही नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर जिले सहित अन्य जिलों में घटित कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है।इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा तथा चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रसीता कुर्मी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।---गिरफ्तार आरोपी1. शंकर उर्फ अभिषेक पिता राजेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड क्रमांक 03, दाल मिल के पीछे, दमोह2. एक नाबालिग आरोपी3. शाहिद उर्फ भोला कुंचबंदिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी दाल मिल के पीछे वार्ड क्रमांक 03, दमोह4. अभिषेक पिता कारेलाल कुंचवंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी अग्रवाल दाल मिल के पीछे वार्ड क्रमांक 03, दमोह5. राज अहिरवार पिता विजय अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी गदागंज, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे, दमोह---कई जिलों में की थी चोरीपूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना दमोह देहात, चौकी जबलपुर नाका, चौकी सागर नाका क्षेत्र के अलावा मंडला, जबलपुर एवं कटनी जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।---बरामद सामान06 चोरी की मोटरसाइकिलेंसोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चूड़ियां, चांदी की चेन व मुकुटमंदिर से चोरी की गई दान पेटी व घंटागैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हासोयाबीन की दो बोरियांबरामद सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।---पुलिस टीम का सराहनीय कार्यइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी उ.नि. प्रसीता कुर्मी, स.उ.नि. अभय, स.उ.नि. अकरम खान, प्र.आर. सचिन, म.प्र.आर. सुमन, प्र.आर. जालम, नंदलाल, आलोक, रूपेश, सुरेन्द्र, अजय, हेमराज, प्रताप, गौरव, निकिता, जितेन्द्र, दीपक, सैनिक महफूज, सैनिक रेखा एवं साइबर सेल टीम दमोह की विशेष भूमिका रही।---आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गयापुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ थाना क्षेत्र में लंबित चार स्थायी वारंटों की तामीली भी की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


थाना दमोह देहात को मिली बड़ी सफलता: सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कई जिलों की चोरी की वारदातों का खुलासा..

दमोह। जिले में लगातार हो रही नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर जिले सहित अन्य जिलों में घटित कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा तथा चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रसीता कुर्मी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. शंकर उर्फ अभिषेक पिता राजेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड क्रमांक 03, दाल मिल के पीछे, दमोह
2. एक नाबालिग आरोपी
3. शाहिद उर्फ भोला कुंचबंदिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी दाल मिल के पीछे वार्ड क्रमांक 03, दमोह
4. अभिषेक पिता कारेलाल कुंचवंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी अग्रवाल दाल मिल के पीछे वार्ड क्रमांक 03, दमोह
5. राज अहिरवार पिता विजय अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी गदागंज, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे, दमोह

कई जिलों में की थी चोरी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना दमोह देहात, चौकी जबलपुर नाका, चौकी सागर नाका क्षेत्र के अलावा मंडला, जबलपुर एवं कटनी जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

बरामद सामान

06 चोरी की मोटरसाइकिलें

सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चूड़ियां, चांदी की चेन व मुकुट

मंदिर से चोरी की गई दान पेटी व घंटा

गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा

सोयाबीन की दो बोरियां


बरामद सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी उ.नि. प्रसीता कुर्मी, स.उ.नि. अभय, स.उ.नि. अकरम खान, प्र.आर. सचिन, म.प्र.आर. सुमन, प्र.आर. जालम, नंदलाल, आलोक, रूपेश, सुरेन्द्र, अजय, हेमराज, प्रताप, गौरव, निकिता, जितेन्द्र, दीपक, सैनिक महफूज, सैनिक रेखा एवं साइबर सेल टीम दमोह की विशेष भूमिका रही।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ थाना क्षेत्र में लंबित चार स्थायी वारंटों की तामीली भी की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com