स्वदेशी स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ स्वदेशी मेला 2025..
प्रथम दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ, गरबा और बुंदेली गीतों की दी गई प्रस्तुति..

दमोह। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगारों का सृजन करने के साथ सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को लेकर स्वर्णिम भारत फाऊंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ नगर के तहसील मैदान में किया गया। आयोजन में स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों के साथ भारतीय संस्कृति और परिवेश को दिखाई कलाकृतियां, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आमजन के बीच होंगी।

6 से 16 नवंबर तक चलने वाले 11 दिवसीय इस मेले के प्रथम दिवस उद्घाटन अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक दमोह जयंत मलैया, भाव सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित मेला समिति के दायित्ववान पदाधिकारियो की उपस्थिति में पूजन अर्चन कर मेला का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात आयोजन समिति के द्वारा मुख्य अतिथियों का ग्रामीण कृषि के प्रतीक बैलगाड़ी की कलाकृति के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा देकर स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए स्वदेशी की संकल्पना को भारत के विकास और महाशक्ति बनने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को पूरा करने का संकल्प दिलाया गया।

बुंदेली गीत और गरबा की हुई प्रस्तुति..
आयोजन के प्रथम दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बेला में प्रसिद्ध बुंदेलखंडी गायिका मुस्कान माधवी और प्रिया सेन के द्वारा सुमधुर बुंदेली गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही मातृशक्ति के द्वारा शक्ति की आराधना गरबा की प्रस्तुति दी गई। बुंदेली गीतों और गरबा पर उपस्थित लोगों द्वारा पसंद किया गया।प्रतिभागियों ने दिखाया अपना हुनर

11 दिवसीय आयोजन में दोपहर के समय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता के साथ पतंगबाजी और पूजा स्थल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पूजा स्थल सुझाव प्रतियोगिता अत्यंत ही आकर्षण का केंद्र रहा। इसके माध्यम से नारी शक्ति के द्वारा सनातन धर्म से जुड़ी अलग-अलग पर्व और आराधना से जुड़ी पूजाओं को सजाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूजा की विधि और उसके महत्व को भी लोगों को बताया। विद्यालयीन प प्रतियोगिताओं के अंतर्गत स्कूली छात्रों से पतंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमे बच्चों ने उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें प्रथम मनोज राठौर,द्वितीय प्रभात साहू, तृतीय सौरभ परिहार रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..