भाजपा की मंडल स्तरीय एस.आई.आर. प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न..

Spread the love

दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत मंडलवार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ बनाना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी रूप से संपन्न कराना रहा।

कार्यशाला में दीनदयाल मंडल, दमयंती मंडल, बांसा मंडल, बांदकपुर मंडल, अभाना, सिदगुवां, तेंदूखेड़ा, जबेरा, नोहटा, तेजगढ़, सिंग्रामपुर, हटा ग्रामीण, मड़ियादो, पटेरा, हटा नगर, पथरिया ग्रामीण, हिण्डोरिया एवं मंडला सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में आगामी एस.आई.आर. कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण, एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बूथ लेवल एजेंटों के आवेदन पत्र भी भरवाए गए।

कार्यशाला में एस.आई.आर. जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, महामंत्री रामेश्वर चौधरी एवं महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष, संजय सेन, अमित बजाज, संजय यादव, मनीष तिवारी, राघवेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती सुमन उपाध्याय, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, श्रीमती सुधा सेन, भरत यादव, कपिल शुक्ला, भारत सिंह, रानू नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन सहित विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि “विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, और संगठन मजबूत होगा तो लोकतंत्र और विकास की दिशा और गति दोनों सुनिश्चित होंगी।”

अंत में कार्यशाला का समापन संगठनात्मक एकता एवं आगामी चुनावी तैयारी के संकल्प के साथ किया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com