स्वदेशी मेला 2025 तृतीय दिवस..
संगीतमय भक्ति गीतों लोगों का मन मोहा, वीर हनुमान और राधाकृष्ण की भक्ति पर नाच उठे दर्शक..
आयोजन के तीसरे दिवस हुई आकर्षक प्रतियोगिताएं, लोगों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प..
दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के तीसरे दिन महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं और मंचीय प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में तृतीय दिवस का प्रारंभ गुरुनानक स्कूल के बच्चों के द्वारा शबद कीर्तन से किया गया। इसके पश्चात अतिथि के रूप में पधारे अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के द्वारा द्वीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार स्वदेशी पर रखे और इसे देश की जरूरत बताया। मंचीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में कनिका और अध्या ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी और उसके बाद जबलपुर की आर्केस्ट्रा द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों में राम भक्ति में लीन रामभक्त हनुमान और राधाकृष्ण का रूप धरे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने सभी ने प्रतिभागियों को स्वदेशी निर्माण से निर्मित उत्पादों से पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।
पुरानी साड़ियों से बने आकर्षक परिधान..
दोपहर को होने वाली प्रतियोगिताओं में बुंदेली बांस के।उपयोगी बर्तनों के शामिल सूपा, विजना को सजाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम अंजू , कृति रैकवार और साक्षी जैन द्वितीय एवं आरती पाठक तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह पुरानी साड़ी से नया परिधान बनाओ प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरानी साड़ियों से आकर्षक परिधान बनाकर प्रस्तुत किए। इन प्रतियोगियों में प्रथम स्वर्णली वैद्य, द्वितीय कीर्ति साहू एवं तृतीय महिमा जैन रहीं।
कलेक्टर ने की मेले से खरीदारी..
मेला परिसर में लगाए गए स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल और स्वदेशी और स्थानीय भोजन को सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर दमोह सुधीर कुमार कोचर भी मेला परिसर पहुंचे और उन्होंने मेला पदाधिकारियों के साथ मेले का भ्रमण करते हुए स्थानीय व्यंजनों को चखा और साथ ही स्वदेशी खादी कपड़ों और सजावटी बर्तनों की खरीदारी भी की। इस दौरान उनके द्वारा देश भर से आए व्यापारियों से चर्चा कर उनके वस्तुओं के विषय में जानकारी ली और उनका उत्साह वर्धन किया।
चौथे दिन के कार्यक्रम..
मेला के चौथे दिन आज 9 नवंबर को नारी शक्ति संगम में महिलाओं के लिए दो प्रतियोगिताएं आयोजित हैं. जिसमें भजन प्रतियोगिता एवं टोकनी से लटकन बनाओ का आयोजन होगा। वहीं मेला संचालन में शामिल नारी शक्ति भी बुंदेली परिधानों से सुसज्जित होकर कार्यक्रमों का संचालन करेगी। चतुर्थ दिवस के आयोजनों के संबंध में मेला संयोजिका डॉ सोनल राय ने बताया कि रविवार को बच्चों के द्वारा नृत्य और बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी और उसके बाद धार्मिक गीतों की प्रस्तुति का आयोजन होगा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..