फिरौती के लिए अपहरण: तेंदूखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को दबोचा, दो गुंडा बदमाश भी शामिल..

Spread the love

फिरौती के लिए अपहरण: तेंदूखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को दबोचा, दो गुंडा बदमाश भी शामिल..

दमोह/तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा पुलिस ने फिरौती के लिए तीन लोगों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

​घटनाक्रम: दुकान बंद करते वक्त हुआ अपहरण

​घटना दिनांक 14 नवंबर 2025 की देर रात करीब 12:05 बजे की है। तेंदूखेड़ा कम्पोजिट शराब दुकान के मैनेजर अमित सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब वह अपने साथियों पुष्पेन्द्र जायसवाल, हेमन्त जोशी, मनीष उर्फ चंदन लोधी, और पहाड़ सिंह लोधी के साथ दुकान के बाहर खड़े थे, तभी एक काली रंग की थार और एक काले रंग की किआ (Kia) गाड़ी में कुछ लोग आए।

​आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि वे तेंदूखेड़ा में शराब दुकान नहीं चलाने देंगे। इसके बाद, हेमन्त जोशी, मनीष, और पहाड़ सिंह को जबरन किआ कार की पिछली सीट पर बिठाकर उनका अपहरण कर लिया।

​ तीन लाख की फिरौती की मांग

​अपहरणकर्ताओं ने धमकी देते हुए कहा, “मादरचोदो, तीन लाख रुपए लेकर आओ, नहीं तो तीनों का मर्डर करके नदी में फेंक देंगे।” उन्होंने फिरौती की यह रकम पाटन टोल के आगे दीपू ढाबा पर लेकर आने को कहा। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तेंदूखेड़ा में अपराध क्रमांक 471/25 धारा 140(2), 296, 190, 191, 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

​पुलिस की त्वरित और सफल कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदोरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्री देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना तेंदूखेड़ा पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

​गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर प्रकरण के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की थार कार भी जब्त की गई है।

​गिरफ्तार आरोपियों में दो कुख्यात गुंडा बदमाश

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:

  1. सुदीप पिता स्व. श्री बकील सिंह लोधी (उम्र 25 साल, निवासी वार्ड नंबर 10 तेंदूखेड़ा)
  2. धर्मेन्द्र पिता खिलान सिंह लोधी (उम्र 34 साल, निवासी ग्राम नरगुंवां)
  3. अमनजीत उर्फ सन्नी पिता मनजीत सिंह खुराना (उम्र 24 साल, निवासी बस स्टैण्ड तेंदूखेड़ा)
  4. सुमित पिता जयप्रकाश मिश्रा (उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 10 तेंदूखेड़ा)

​पुलिस के अनुसार, आरोपी धर्मेन्द्र लोधी और सुदीप लोधी थाने के गुंडा बदमाश हैं और पूर्व में जिला बदर भी रहे हैं।

​ एक आरोपी फरार, तलाश जारी

​प्रकरण में एक अन्य प्रमुख आरोपी, राघवेन्द्र लोधी उर्फ राघवेन्द्र मम्मा निवासी पाटन, अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि राघवेन्द्र पाटन थाना क्षेत्र के एक मर्डर केस में जेल से पैरोल पर चल रहा था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

​गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका: इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा उनि. नीतेश जैन, सउनि गजराज सिंह, प्रआर. बृजेश, सलीम, यासीन, राजकुमार, केवल, महेश, रवि आर. नीरज, विशाल, शैलेन्द्र, और राममिलन का विशेष योगदान रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com