वोट चोरी करके सरकार बनाना निंदनीय- मानक पटेल..
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब आर पार की लड़ाई का वक्त आ गया है। भाजपा जितनी फूहड़ता जितनी बेईमानी हो सकती है वह सब करने पर उतारू हो गई है जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि बिहार राज्य का चुनाव भाजपा की जितनी की राज्य सरकारे है उनके द्वारा बिहार में ही रहकर रूपये पैसो के दम पर लुटा गया वह निंदनीय है। जिला प्रभारी रक्षपाल सिंह, लाखन सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा कुर्सी का जितना दुरूपयोग कर सकती है जमकर कर रही है। पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, लोकसभा एवं विभानसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप खटीक, तिलक सींग, राव बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा कुछ भी करले हम अडिग है कांग्रेस के प्रति समर्पित है और जो एसआईआर वर्तमान में चल रहा है वह सरकारी बीएलओ के साथ नाम जुड़वाने कटवाने में लगे हुए है। इस अवसर पर तेजीराम रोहित, संजय चौरसिया, प्रदीप पटेल, लालचंद राय, अमर सींग, रजनी ठाकुर, आशीष पटैल, घनश्याम यादव, परम यादव, लक्ष्मण सींग, प्रशांत पाठक, सुषमा विक्रम ठाकुर, दृगपाल सिंह लोधी, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, बसंत कुशवाहा, उवेद गौरी, अभिषेक यादव, अजय जाटव, रत्नेश सोनी समेत अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
वोट चोरी करके सरकार बनाना निंदनीय- मानक पटेल..


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..