बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गोंड ने क्षेत्र का नाम रोशन किया..
मैराथन दौड़ को सांसद राहुल सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को किया गया सम्मानित..
दमोह।
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मैराथन दौड़ का शुभारंभ दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कीर्ति स्तंभ चौराहा से वंदे मातरम गायन के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन बस स्टैंड, घंटाघर होते हुए पुनः कीर्ति स्तंभ पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दमोह में मैराथन के बाद आठ विकासखंडों में कबड्डी व वॉलीबॉल सहित लगभग 12 खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। ये सभी खेल 1 से 20 दिसंबर तक संचालित होंगे और 25 दिसंबर को पूरे देश में एक साथ इसका समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़ेंगे।
उन्होंने कहा—
“उद्देश्य केवल यही है—इंडिया खेले, फिट रहे। जिस तरह बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गोंड ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, उसी प्रकार हमारे दमोह लोकसभा क्षेत्र के बच्चे भी खेल जगत में अग्रसर होकर विश्वपटल पर दमोह का नाम रोशन करें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए सभी सहयोगी संस्थाओं—पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन, खेलकूद विभाग, नेहरू युवा केंद्र आदि का आभार व्यक्त किया।
विजेताओं को मिला सम्मान
दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांसद लोधी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। समिति द्वारा पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी—
महिला वर्ग
- प्रथम: मोहिनी ठाकुर – ₹5100
- द्वितीय: वैशाली – ₹3100
- तृतीय: करिश्मा – ₹2100
पुरुष वर्ग
- प्रथम: अंकित परिहार – ₹11000
- द्वितीय: लक्ष्मण रजक – ₹7100
- तृतीय: विकास कुर्मी – ₹5100
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख व्यक्ति
सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, लोकेंद्र पटेल लकी भैया, नितेंद्र सिंह लोधी, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अरुण तिवारी, रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, संजय सेन, अमित बजाज, प्रिंस जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गायन और गोपाल पटेल द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..