दमोह : 24 नवम्बर 2023
म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष रेणुका कंचन के निर्देशन एवं जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में महिलाओं के कानूनी अधिकार, एसिड अटैक से पीड़ितों को विधिक सहायता, साईबर क्राईम एवं सुरक्षा के संबंध में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल से रिचा त्रिपाठी, शिवानी पाराशर, तुहीना मजूमदार एवं प्राचार्य डॉ. पी.एल. जैन, व्याख्यातागण एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।

जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को एसिड अटैक पीड़ितों को विधिक सहायता योजना, मूल कर्तव्य, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में जानकारी दी। रिचा त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को साईबर क्राईम व महिलाओं के विरूद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के संबंध में जानकारी दी। शिवानी पाराशर ने लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रणाली, बाल श्रम के संबंध में बताया। तुहीना मजूमदार ने यौन उत्पीड़न, महिला हेल्पलाईन, विधिक सेवा हेल्पलाईन 15100 के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. एन.पी. नायक एवं आभार प्राचार्य डॉ. पी.एल. जैन के द्वारा किया गया।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..