दमोह में 21 नवंबर को निकलेगी करणी सेना परिवार की जन क्रांति न्याय यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर होंगे शामिल..

Spread the love

दमोह में 21 नवंबर को निकलेगी करणी सेना परिवार की जन क्रांति न्याय यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर होंगे शामिल..

दमोह। करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर, जिला दमोह द्वारा 21 नवंबर 2025 को भव्य जन क्रांति न्याय यात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर विशेष रूप से उपस्थित होंगे। वे 21 दिसंबर 2025 को हरदा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन क्रांति न्याय आंदोलन के समर्थन हेतु अपील भी करेंगे।

इस मार्ग से निकलेगी यात्रा

जन क्रांति न्याय यात्रा का शुभारंभ मारुताल बायपास से किया जाएगा जो निम्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी—
महाराणा प्रताप चौक → जबलपुर नाका → किल्लाई नाका → तीन गुल्ली → स्टेशन चौराहा → राय चौराहा → घंटाघर → अंबेडकर चौक।
अंत में यात्रा मानस भवन दमोह पहुंचेगी, जहां विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

पत्रकार वार्ता में दी आयोजन की जानकारी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दमोह के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता को जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर, सागर संभाग महामंत्री निहाल सिंह राजपूत, संरक्षक कपिल सिंह तोमर, दिग्विजय सिंह राजपूत, संगठन मंत्री संतोष सिंह तोमर एवं मीडिया प्रभारी महेन्द्र राजपूत ने संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर ने बताया कि दमोह की पावन धरा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पूरे जिले में उत्साह है। उन्होंने सर्व समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि हरदा में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन के समर्थन हेतु पूरे प्रदेश में न्याय यात्राएं निकाली जा रही हैं।

करणी सेना की 21 सूत्रीय मुख्य मांगें..

पत्रकार वार्ता में करणी सेना द्वारा प्रस्तुत प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं—

हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई

देवास व हरदा के झूठे प्रकरण वापस लिए जाएँ

आरक्षण में भूमि/मकान की बाध्यता समाप्त, 8 लाख वार्षिक आय आधार

सभी भर्तियों में 5 वर्ष आयु छूट, प्रमाणपत्र अवधि 3 वर्ष

छात्रवृत्ति व ऋण में रियायतें, बैकलॉग पदों की भरपाई

आरक्षण सिर्फ आर्थिक आधार पर लागू हो

सभी वर्गों में क्रीमी लेयर लागू हो

एससी/एसटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक

सामान्य व OBC वर्ग की सुरक्षा हेतु नया एक्ट

इतिहास संरक्षण समिति का गठन

सवर्ण आयोग का पुनर्गठन एवं अधिकार वृद्धि

वार्षिक भर्ती कैलेंडर, देरी पर बेरोजगारी भत्ता

कृषि, फसल बीमा, स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, किसानों की समस्याओं से संबंधित कई मांगें

धर्म/जाति परिवर्तन व धोखाधड़ी पर कठोर कार्रवाई

सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा

पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण के नियम लागू

सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधार

संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण

मीडिया कर्मियों के लिए सहायता एवं झूठे मुकदमों की वापसी

पुलिस आरक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर 2400 ग्रेड पे लागू

होमगार्ड्स को पुलिस समान वेतन-भत्ते पत्रकार वार्ता के अंत में सागर संभाग महामंत्री निहाल सिंह राजपूत ने बड़ी संख्या में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com