दमोह में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार दो बालिकाओं को मारी जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर
दमोह। किल्लाई नाका एमपीईबी के सामने सोमवार रात लगभग 9:20 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी से घर लौट रही दो बालिकाओं को तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन लेकर तीन गुल्ली की ओर फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिकाओं को तुरंत दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घायल बालिकाओं की पहचान
- दामिनी, पिता – मंगल चौधरी
उम्र: 22 वर्ष, निवासी – सिविल 5 क्रिश्चियन कॉलोनी - चाहत, पिता – स्वर्गीय सूरत वंशवृती
उम्र: 27 वर्ष, यहां किराए से रहती हैं, मूल निवासी – बड़गवा, थाना नोहटा (लगभग 20 किमी दूर)
दोनों ही ओ टू हॉस्पिटल, स्टेडियम के सामने (डॉ. अमित जैन) के यहां कार्यरत हैं।
घटना कैसे हुई?
घायल दामिनी ने बताया कि वह और उसकी सहकर्मी चाहत अस्पताल से अपने घर की ओर जा रही थीं। उन्होंने मोड़ लेने से पहले स्कूटी का इंडिकेटर भी दिया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और बिना रुके तीन गुल्ली की ओर भाग निकली। दामिनी को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चाहत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। परिवारजन के आने के बाद उन्हें तुरंत वहां ले जाया जाएगा।
राहगीरों ने दिखाई मानवीय संवेदना
घटना स्थल पर मौजूद अभिषेक पटेल सिंधी कैप और पास में खड़ी सृष्टि जैन (निवासी – पंजाब बैंक के पीछे) ने तुरंत मदद की। दोनों ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुँचाया। समय पर मिली इस मदद से गंभीर स्थिति में भी पीड़ितों को उपचार मिल सका, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शी का बयान
प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक पटेल ने बताया कि स्विफ्ट कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक एक क्षण भी रुका नहीं और तीन गुल्ली की ओर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गाड़ी का नंबर एमपी 20 पासिंग देखा जा सका, लेकिन पूरा नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार स्विफ्ट कार चालक की तलाश जारी है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..