मानवता की मिसाल: पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने सड़क हादसे के घायलों को पहुंचाया अस्पताल..
दमोह। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने आज एक अनुकरणीय और मानवीय पहल करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की जान बचाने का कार्य किया। बिशना खेड़ी गांव से लौटते समय रास्ते में उन्हें मोटरसाइकिल एक्सीडेंट के बाद जाहर सिंह (बिश्नखेड़ी), सूरज सिंह (इमलिया) और उनकी मां हरि बाई सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए।

स्थिति गंभीर देखते ही मनु मिश्रा ने बिना एक पल गंवाए घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मनु मिश्रा की इस त्वरित मदद और संवेदनशीलता की सराहना की। समय पर मिली सहायता से घायलों के जीवन को सुरक्षा मिली।

मनु मिश्रा ने कहा कि—
“किसी भी घायल व्यक्ति की मदद करना हमारा मानव धर्म है। ऐसे हालात में हर किसी को आगे आना चाहिए।”
उनका यह कदम समाज में मानवीय मूल्यों और संवेदनशीलता का एक खूबसूरत उदाहरण बन गया है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..