क्रांति न्याय यात्रा में शामिल हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष- जीवन सिंह शेरपुर,21 सूत्रीय मांगों को लेकर मांगा सर्व समाज का समर्थन,21 दिसंबर को हरदा में होगा जन क्रांति आंदोलन..

Spread the love

जन क्रांति न्याय यात्रा में शामिल हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष- जीवन सिंह शेरपुर
21 सूत्रीय मांगों को लेकर मांगा सर्व समाज का समर्थन
21 दिसंबर को हरदा में होगा जन क्रांति आंदोलन
दमोहं
। करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर जिला दमोह के द्वारा जन क्रांति न्याय यात्रा एवं जनसभा का आयोजन दमोह में किया गया जिसमें करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर दमोह पहुंचे जन क्रांति न्याय यात्रा जबलपुर नाका, किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौक स्थित मानस भवन पहुंची जहां विशाल आम सभा आयोजित की गई मनचासी नदियों द्वारा सर्वप्रथम पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वहीं सर्व समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़े पुष्पाहार द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण दमोह जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर ने दिया। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सर्व समाज के हितों और रक्षा हेतु 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिसंबर को हरदा में जन क्रांति न्याय आंदोलन करने जा रहे हैं जिसमें आप सभी जिले के सर्व समाज के बंधुओ का समर्थन और सहयोग लेने आया हूं समाज को उनके अधिकार मिले वंचितों को न्याय मिले यह हमारा जन क्रांति न्याय यात्रा का मूल उद्देश्य है जिसको लेकर हम मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंच रहे हैं मैं बहुत ही प्रसन्न हूं की बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग आज इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आप सब अधिक से अधिक संख्या में हरदा पधारे और हमारे जन क्रांति न्याय आंदोलन को सफल बनाएं। न्याय यात्रा का बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं सर्व समाज के लोगों के माध्यम से भव्यता के साथ स्वागत किया गया जिनका भी करनी सेना परिवार दमोह द्वारा आभार माना गया। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष चंदू राजा, संभाग महामंत्री निहाल सिंह राजपूत, दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जटाशंकर धाम दमोह के महंत मोनू पाठक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, सकल हिंदू समाज जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, युवा जिला अध्यक्ष एवं रैकवार समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी रैकवार, क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर राजू चौहान, कमल ठाकुर, दमोह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जीतू ठाकुर, राहुल चौराहा, धर्मवीर राजपूत, कथा व्यास कार्तिक वढगैया, संरक्षक कपिल सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष राहुल राजपूत, समीर जैन, रोहित जैन, संदीप विश्वकर्मा, बसंत कुशवाहा, सैफ खान, संगठन मंत्री टिंकू राजपूत, मीडिया प्रभारी महेंद्र राजपूत, शंकर गौतम, श्रवण पाठक, तुलसीराम तिवारी, संजय चौहान, आदित्य सिंह राजपूत, श्रवण जैन सहित बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों एवं सर्व समाज के बंधुओ की उपस्थिति रही।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com