नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सागर नाका पुलिस ने किया गिरफ्तार..
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सागर नाका चौकी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दमोह देहात क्षेत्र के ग्राम इमलाई निवासी सुनील पिता प्रेमलाल अहिरवार (35 वर्ष) नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन, तथा थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रचना मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी उनि रोहित द्विवेदी एवं सागर नाका पुलिस टीम ने 21 नवम्बर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम में प्रआर आलोक भारद्वाज, प्रआर हर्ष पाठक, प्रआर पूरनलाल अठया, आर अखलेश छारी एवं आर मयंक दुबे (सायबर सेल) की विशेष भूमिका रही।
पुलिस द्वारा बताया गया कि जिले में ऐसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..