बिजली समस्या खत्म! दमोह के 21 ग्रामों को मिलेगी बेहतर आपूर्ति, मंत्री-सांसद ने बकेनी उपकेंद्र का किया उद्घाटन..

Spread the love

ग्राम बकेनी में ₹3.54 करोड़ की लागत से बने नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण: 21 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

दमोह। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र-पथरिया (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम-बकेनी में बहुप्रतीक्षित नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र का भव्य लोकार्पण किया गया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के 21 ग्रामों में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा।

​मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन की उपस्थिति

​लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री लखन पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री राहुल सिंह (सांसद दमोह) ने की।

​विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रंजीता गौरव पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष), डॉ. श्रीमती मंजू धर्मेंद्र कटारे (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), अध्यक्ष नगर पालिका-पथरिया, तथा मंडल अध्यक्ष-पथरिया उपस्थित रहे।

​उपकेंद्र की प्रमुख विशेषताएं

  • ​नवीन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण आर.डी.डी.एस. योजना के अंतर्गत ₹354.50 लाख की लागत से किया गया है।
  • ​इसमें 5 एम.व्ही.ए. (M.V.A.) का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
  • ​इस उपकेंद्र से 03 नंबर 11 के.व्ही. फीडर संचालित होंगे।
  • ​उपकेंद्र के निर्माण का कार्य मेसर्स-ए.के. इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वाराणसी द्वारा किया गया।

​इन 21 ग्रामों को मिलेगा लाभ

​नवीन उपकेंद्र के चालू हो जाने से बेलखेड़ी, आबूखेड़ी, ममरखा, चौथा बम्होरी, सेमरा, छापरी, बकेनी, मारा, छिरका, इटवा, सदगुवां, खैरो, विपतपुरा, मारा कालोनी, बेलखेड़ी कालोनी, खिरिया शंकर, झागरी, कोटरा एवं लोहार पिपरिया सहित 21 ग्रामों में आ रही वोल्टेज समस्या का स्थायी निराकरण होगा।

  • ​फीडर की लम्बाई कम होने और लोड विभक्तिकरण से न केवल वोल्टेज सुधरेगा, बल्कि लाइन फाल्ट भी शीघ्र सुधाराने में मदद मिलेगी।

​ मंत्री और सांसद ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

​लोकार्पण के पश्चात् अपने उद्बोधन में माननीय सांसद महोदय और माननीय मंत्री महोदय द्वारा शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे समाधान योजना, पी.एम. सूर्य घर तथा सोलर पंप योजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामवासियों को दी गई।

  • ​उपभोक्ताओं को समाधान योजना के तहत अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ लेकर बिल भुगतान करने के लिए प्रेरित किया गया।

​भूमिदाता का सम्मान

​इस अवसर पर उपकेंद्र के लिए अपनी भूमि दान करने वाले बकेनी निवासी श्री शंकर पटेल का माननीय मंत्री महोदय एवं सांसद महोदय द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

अधिकारी एवं कर्मचारी:

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता श्री सुभाष नागेश्वर, कार्यपालन अभियंता श्री प्रवीण कुल्हारेश्री मोहन सुल्या, सहायक अभियंता श्री सी.पी. चोपड़ाश्री संदीप पटेल, कनिष्ठ अभियंता श्री ऋषि पटेलश्री जमुना प्रजापति, ठेकेदार श्री नवीन चौरसिया और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पी.एल. विष्वकर्मा (स्टेनो) द्वारा और आभार प्रदर्शन श्री मोहन सुल्या (कार्यपालन अभियंता) द्वारा किया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com