दमोह में ‘मुस्कान योजना’ के तहत छात्राओं को दी गई जागरूकता—पुलिस अधिकारियों ने किया उद्बोधन
दमोह। थाना कोतवाली दमोह एवं पुलिस सहायता केंद्र बजरिया के संयुक्त तत्वावधान में मुस्कान योजना के तहत नाबालिग बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 30 नवंबर 2025 को शासकीय कन्या अनुसूचित जाति छात्रावास चेनपुरा, दमोह में आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के दिशा-निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, अपराध से बचाव, सहायता उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजनाओं तथा ‘मुस्कान योजना’ के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक दमोह श्री एच.आर. पांडेय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, वार्ड पार्षद श्रीमति कविता राय एवं श्री हेमराज, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमति रानू आर्या, तथा चौकी प्रभारी बजरिया वार्ड सउनि राकेश पाठक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े प्रश्न भी पूछे। पुलिस विभाग के इस प्रयास की छात्रावास प्रशासन ने सराहना की और इसे उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..