दमोह। नवांकुर संस्था एवं जय हनुमान ग्राम विकास समिति खजरी के द्वारा आयोजित तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढिक्सर के सहयोग से आज लक्ष्मण कुटी सेक्टर स्थित खजरी–ढिक्सर नाला में बोरी बंधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी वर्षा ऋतु के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नाले में प्राकृतिक जलधारण क्षमता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद दमोह के जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव ने उपस्थित ग्रामीणों को बोरी बंधान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि “ऐसी सामूहिक पहलें जल संरक्षण के स्थायी समाधान प्रस्तुत करती हैं और ग्रामों के जल स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश राठौर ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि “बोरी बंधान केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामुदायिक जागरूकता का प्रतीक है। छोटे-छोटे प्रयास ही आगे चलकर बड़े जल-संकट को टालने में मदद करते हैं।”
मुख्य आयोजक संस्थाओं के साथ सहयोगी संस्था के रूप में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढिक्सर ने उल्लेखनीय योगदान दिया। समिति के अध्यक्ष श्री हरगोविंद साहू तथा सदस्यों ने नाले में बोरी लगाकर श्रमदान किया। ढिक्सर निवासी श्री धर्मेंद्र सोनी ने भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “ग्राम की एकजुटता ही ऐसे अभियानों की सफलता का आधार होती है।”
कार्यक्रम में ढिक्सर के सरपंच प्रतिनिधि श्री हीरालाल पटेल,
विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन,
मैटर श्री राहुल खरे,
श्री बृजेश सेन,
सिनेमेटोग्राफर श्री हरीश पटेल,
तथा दोनों ग्रामों के अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणजनों ने नवांकुर संस्था, जय हनुमान ग्राम विकास समिति खजरी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढिक्सर का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को ग्राम हित में अत्यंत उपयोगी बताया।


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..