कमला नेहरू कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता – सिद्धार्थ मलैया ने छात्राओं को किया संबोधित..

Spread the love

कमला नेहरू कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता — सिद्धार्थ मलैया ने छात्राओं को किया संबोधित

दमोह। शासकीय कमला नेहरू कॉलेज में उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा आयोजित विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ मलैया तथा अध्यक्षता गोविंद प्रसाद चौधरी, प्राचार्य के.एन. कॉलेज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय मिश्रा, प्राचार्य टाइम्स पब्लिक स्कूल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ मलैया ने प्रदूषण की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण प्राथमिक विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित करना पड़ा है, ताकि बच्चों को खराब वायु गुणवत्ता के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
उन्होंने युवाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने की अपील की।

प्रतियोगिता प्रभारी भारती चौरसिया ने बताया कि के.एन. कॉलेज और टाइम्स स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्था का उद्देश्य शहर की खाली पड़ी सरकारी दीवारों को कलात्मक पेंटिंग्स से सजाकर दमोह की सुंदरता बढ़ाना है। इससे छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का नया अवसर भी मिल रहा है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, रितेश सोनी, सुरजीत सिंह, जितेंद्र राजपूत, राजकुमार सेन, गीतेश अठया, छुटका दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

About The Author