निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण हेतु 8 दिसंबर को..सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता..ससनाकलां विद्यालय बच्चों को नए बर्तनों में मिलेगा भोजन..जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा बैठक 09 दिसम्बर को होगी..

Spread the love

​ निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण हेतु 8 दिसंबर को सभी नगरीय क्षेत्रों में वार्ड सभाएँ आयोजित होंगी

दमोह : 05 दिसम्बर 2025

​भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के अनुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है।

​इस संबंध में, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुचारु और सफल बनाने के लिए, विधानसभा क्षेत्र 054-पथरिया, 055-दमोह, 056-जवेरा एवं 057-हटा के अंतर्गत आने वाले सभी नगरीय क्षेत्रों में 08 दिसंबर 2025 को वार्ड-वार वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

​उन्होंने संबंधित नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

​ सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन..

दमोह :

​सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत लोकसभा स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में, आज जे.पी.बी. स्कूल ग्राउंड, दमोह में हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, गोपाल पटेल, धर्मेंद्र पटेल, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, रिंकू गोस्वामी, बृजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह तोमर, दान सिंह लोधी, महेंद्र राठौर, कृष्णा पटेल, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, श्रृजन असाटी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रशासकों की उपस्थिति में हुआ।

​ ससनाकलां विद्यालय में बच्चों को अब नए बर्तनों में मिलेगा गुणवत्तायुक्त भोजन..

दमोह :

​कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा ससनाकलां विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में विद्यालय ने आवश्यक बर्तनों की खरीद पूरी कर ली है।

​निर्देशानुसार, आज से बच्चों को नए बर्तनों में ही गुणवत्तायुक्त मेन्यू के अनुसार भोजन परोसा जा रहा है

​ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री कोचर ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ भोजन भी किया था, जिसके बाद उन्होंने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए थे।

​ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा बैठक 09 दिसम्बर को होगी..

दमोह :

​वित्तीय वर्ष 2025-26 की सितम्बर तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में 09 दिसम्बर 2025 को शाम 5 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

​इसके बाद, जिला स्तरीय समीक्षा (डीएलआरसी) की बैठक शाम 6 बजे से संपन्न होगी।

​जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक ने सभी बैंकर्स से अनुरोध किया है कि वे नियत तिथि और समय पर जिला समन्वयक, शाखा प्रमुख समस्त वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में अनेक बैंक प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर कलेक्टर एवं भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधियों ने अप्रसन्नता व्यक्त की थी।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com