दमोह को संभाग का पहला आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान मिला: राज्यमंत्री पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह..
दमोह: सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत दमोह स्टेडियम ग्राउंड स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में लोकसभा स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और इस मैदान को जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद राज्यमंत्री श्री पटेल ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया।
प्रधानमंत्री की पहल से मिला मंच: राज्यमंत्री
राज्यमंत्री लखन पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सांसद खेल महोत्सव की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देश के ग्रामीण और शहरी युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी और सांसद राहुल सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की पहल से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।
पूर्व वित्त मंत्री मलैया के प्रयासों का परिणाम
श्री पटेल ने बताया कि दमोह को संभाग का पहला आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्राप्त हुआ है, जो जिले के खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया के अथक प्रयासों को दिया।
ग्रामीण प्रतिभाएँ कर रही हैं देश का नाम रोशन
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा का उदाहरण देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ आज राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि अवसर मिलने पर ग्रामीण खिलाड़ी भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
सचिव ललित नायक ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में 8 छात्र और 4 छात्राओं की कुल 12 टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नरेंद्र व्यास, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, संजय सेन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक और अन्य अतिथि मौजूद रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..