दमोह मिशन अस्पताल मामला: विश्व हिंदू परिषद का उग्र प्रदर्शन, गृहमंत्री अमित शाह के नाम सौंपा ज्ञापन..

Spread the love

मुख्य आरोपी डॉ. अजय लाल की गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क करने की मांग..

दमोह। दमोह जिले के बहुचर्चित मिशन अस्पताल में सात मौतों और फर्जी कैथलैब के आरोपों से जुड़े मामले में, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से हिंदूवादी संगठनों में गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में, मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और हिंदू विचारधारा से जुड़े अन्य संगठनों ने एकजुट होकर उग्र प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक ज्ञापन सौंपा।

​गिरफ्तारी न होने पर भड़का संगठनों का गुस्सा..

​ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई है कि मामले के मुख्य आरोपी डॉ. अजय लाल की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए। संगठन लंबे समय से बाकी सह-आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी लगातार कर रहे हैं।

​मानस भवन से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी..

​नाराज कार्यकर्ताओं ने मानस भवन चौक पर एकत्रित होकर अपना प्रदर्शन शुरू किया। वे मुख्य मार्ग से हाथों में तख्तियां लेकर और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

​कलेक्ट्रेट पहुंचकर, कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) मीना मसराम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने और मिशनरी संस्थाओं पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही करने की मांग की।

​मिशन अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप..

​गौरतलब है कि पिछले दिनों मिशन अस्पताल में सात लोगों की संदिग्ध मौत के बाद, फर्जी डॉक्टर और फर्जी कैथलैब संचालन का मामला सामने आया था। पुलिस ने एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी संस्था प्रमुख डॉ. अजय लाल सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी न होने के कारण हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। VHP ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका यह विरोध जारी रहेगा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com