हिनौता नरसिंहगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण
दमोह।
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हिनौता नरसिंहगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि गांव के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ग्रामीण जो भी आवश्यकताएं बताएंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में गौरव पटेल, महेश पटेल, केदार पटेल, बीएमओ डॉ. जतिन दुबे, बीपीएम लखन गोयल, बीसीएम रत्नेश दुबे, डॉ. पुष्पेंद्र त्रिपाठी, ओमकार पटेल, सतीश विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..