अति पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया ने सृजन कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाया गणित..
दमोह।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “सृजन कार्यक्रम” के अंतर्गत दमोह के पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अलग-अलग पुलिस अधिकारी एवं एस्पिरेंट्स द्वारा बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं अन्य विषय पढ़ाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को अति पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया ने स्वयं बच्चों को गणित का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को जोड़, घटाव और गुणा जैसी मूलभूत गणितीय क्रियाएँ सरल तरीके से समझाईं। सही उत्तर देने पर बच्चों का तालियों से उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को स्कूली बैग, पानी की बोतल, टिफिन, कॉपी, कंपास एवं पेन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
नोडल पर्यवेक्षक अति पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सृजन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नशा मुक्ति, नशे के दुष्प्रभाव, गुड टच-बैड टच एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, उप निरीक्षक सतीश राठौर, नव आरक्षक शक्ति सिंह एवं नीलेश व्यास उपस्थित रहे।
दमोह साइबर सेल में विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी..
दमोह।पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह स्थित साइबर सेल शाखा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पी.एम. श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मझगुवाँ हंसराज, जिला दमोह द्वारा ओरिएंटेशन भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर सेल भ्रमण कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र प्रेषित किया गया था। इसके पश्चात साइबर सेल दमोह द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की निरीक्षक नेहा गोस्वामी, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक मयंक दुबे, अभिषेक कोष्टी एवं मनोहर ने बच्चों को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी व लिंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, डिजिटल गोपनीयता एवं साइबर सतर्कता से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ सरल एवं प्रभावी भाषा में दीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर साइबर सेल दमोह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..