दमोह पुलिस की सराहनीय पहल: “आपका जीवन हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम..
दमोह।पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के संकल्प “एक हज़ार जीवन बचाने की पहल” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को लेकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अभियान में आज सागर–दमोह रेंज के उप महानिरीक्षक शशिन्द्र चौहान विशेष रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत थाना कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण से की गई।

इसके पश्चात शहर के प्रमुख कीर्ति स्तंभ (कोतवाली) चौराहे पर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ऐसे असहाय एवं जरूरतमंद वाहन चालकों, जो किसी कारणवश हेलमेट नहीं पहन पा रहे थे, उन्हें निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं एवं आम नागरिकों को समझाइश दी कि बाइक, स्कूटर अथवा किसी भी दोपहिया वाहन को चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियमों की जानकारी होने के बावजूद पालन न करने वालों पर समझाइश के साथ चलानी कार्रवाई की गई तथा निकट भविष्य में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई किए जाने के संकेत भी दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान कार, बाइक, कमर्शियल वाहन सहित सभी प्रकार के वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और लापरवाही से बचने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का माध्यम है।इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, एसडीओपी हटा प्रशांत सुमन, यातायात प्रभारी दलवीर मार्को, थाना कोतवाली प्रभारी बलवंत हजारी सहित कोतवाली एवं यातायात पुलिस का संयुक्त बल उपस्थित रहा।
दिनांक 24 दिसंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से दमोह पुलिस ने यह संदेश दिया कि आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाते रहेंगे और यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..