सांसद राहुल सिंह लोधी की पुत्री संस्था सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर..
दमोह।दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल सिंह लोधी की पुत्री सुश्री संस्था सिंह का रविवार रात 9:25 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वह जन्मजात बीमारी से पीड़ित थीं और पिछले कुछ समय से एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में उपचाररत थीं। बीते कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर पर थीं। मात्र लगभग 5 वर्ष की अल्पायु में उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
दिवंगत संस्था सिंह की पार्थिव देह को एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली से जबलपुर लाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा सड़क मार्ग से हिंडोरिया गढ़ी पहुंचाया गया। देर शाम वहां लोकसभा क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं सहित व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सांसद राहुल सिंह लोधी की सुपुत्री के अल्पायु में निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..