सड़क सुरक्षा माह के तहत दमोह में यातायात जागरूकता अभियान, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई..
दमोह।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संपूर्ण प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला दमोह में भी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न यातायात जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात श्री दलवीर सिंह मार्को द्वारा निरंतर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को ड्रिंक एंड ड्राइव एवं ओवरलोडिंग के तहत जप्त किए गए डंफर वाहन क्रमांक MP19 ZB 9802 (निर्धारित क्षमता से 16 टन से अधिक माल परिवहन करते हुए), आईसर वाहन क्रमांक CG 04 QP 5461 तथा मोटरसाइकिल क्रमांक MP 34 MF 6017 एवं MP 34 ME 4278 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा डंफर वाहन पर ₹62,000, आईसर वाहन पर ₹10,000 तथा मोटरसाइकिलों पर क्रमशः ₹15,000 एवं ₹10,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
साथ ही यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से थाना पथरिया, चौकी जेरठ, नरसिंहगढ़, थाना बटियागढ़, मगरोन एवं हटा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति एवं नशे में वाहन न चलाने के प्रति समझाइश दी गई तथा यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
दमोह पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हजारों का जुर्माना..


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..