भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ..

Spread the love

भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
दमोह।
नगर की शिक्षक कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर के समीप संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 12 जनवरी से 18 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।


कथा का वाचन पंडित अभिनव शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर सिंहवाहिनी माता मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी से विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात दोपहर 12 बजे डीजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं युवा पीले परिधानों में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।


कलश यात्रा देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर प्रोफेसर कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, मुकेश कॉलोनी एवं पाठक कॉलोनी से होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां भागवत बैठकी पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात पंडित अभिनव शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परीक्षित जन्म एवं सुखदेव आगमन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।


कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो उठा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com