हटा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में वितरित किए प्रशस्ति पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र..
दमोह : 26 जनवरी 2026
हटा मुख्यालय पर सामूहिक स्तर पर नगर के पी.एम.श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. हटा में गणतंत्र दिवस 2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व वर्षो की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति नगर की शालाओं के छात्र-छात्राओं ने दी। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. साथ ही शासन के निर्देशानुसार जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान अंतर्गत विद्यालयों के माध्यम से तैयार किए जा रहे जाति प्रमाणपत्र की श्रृंखला में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हटा राकेश सिह मरकाम के निर्देशन में दोनो विकासखंडो के पात्र विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निरंतर तैयार किए जा रहे है अभी तक कक्षा दूसरी से आठवीं के ही 850 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र तैयार कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबंधित विद्यालयों से वितरित किए गए।
इसी क्रम में नगर के एम.एल.बी स्कूल हटा में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में विधायक उमादेवी खटीक, हआ जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक सहित उपस्थिति अतिथियों द्वारा हटा नगर मुख्यालय के विद्यालयों के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..