दमोह में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, कलेक्टर सुधीर कोचर , पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शासकीय कार्यालय में किया ध्वजारोहण
दमोह।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का गायन किया गया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय भवन में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राष्ट्रध्वज फहराया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मीना मसराम, डिप्टी कलेक्टर छोटेगिरी गोस्वामी, रचना प्रजापति सहित जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रमों के दौरान देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..