दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध बारह बोर देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार
दमोह।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बारह बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अति. पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रमन पिता लक्ष्मीप्रसाद चौबे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेमरा छक्का, थाना थरिया, हाल निवासी जटाशंकर कॉलोनी, दमोह के कब्जे से एक बारह बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 110/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
जप्त मशरूका
01 बारह बोर का देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस (अनुमानित कीमत ₹5,000)
01 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹10,000)
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार,
प्र.आर. 158 अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर. अजित दुबे, प्र.आर. महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा एवं आर. आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध बारह बोर देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार…



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..