नोहलेश्वर महोत्सव आने वाले समय में और अधिक प्रतिष्ठा हासिल करेगा– संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी,नोहलेश्वर महोत्सव मेले में विशाल स्वास्थ्य शिविर..

Spread the love


नोहलेश्वर महोत्सव आने वाले समय में और अधिक प्रतिष्ठा हासिल करेगा
– संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
जिले को गौरांवित कर रहा है यह आयोजन – विधायक उमादेवी खटीक
दमोह।
ग्राम नोहटा में आयोजित 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के दंडी स्वामी जी महाराज, विधायक हटा श्रीमती उमादेवी खटीक, पूर्व विधायक बंडा श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, सत्येन्द्र सिंह लोधी, अमित बजाज, ब्रज गर्ग, रूपेश सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि नोहलेश्वर महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ उनके सान्निध्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव आने वाले समय में और अधिक प्रतिष्ठा हासिल करेगा। इस महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से महोत्सव में सहभागिता कर आयोजन का आनंद लेने का आह्वान किया।


विधायक हटा श्रीमती उमादेवी खटीक ने कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल रहा है। यह आयोजन पूरे जिले को गौरांवित कर रहा है।
महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही मेले में शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई।


नोहलेश्वर महोत्सव मेले में विशाल स्वास्थ्य शिविर..
890 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 51 गंभीर मरीज भोपाल रेफर..
दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
..
दमोह।
नोहलेश्वर महोत्सव मेले के अंतर्गत ग्राम नोहटा में पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 890 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 51 गंभीर मरीजों को आगे के उपचार हेतु बस के माध्यम से भोपाल भेजा गया।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस शिविर में 76 व्यक्तियों की गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं निक्षय अभियान के तहत 60 लोगों का एक्स-रे परीक्षण भी किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा शिविर में आए दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र (सुनने की मशीन) सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचें और जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com