कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
विद्युत विभाग कर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
दमोह। दमोह में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस दमोह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली दमोह में दर्ज अपराध क्रमांक 152/2026 के अंतर्गत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रार्थी राजेश बियार पिता प्रेमलाल बियार (30), निवासी नवजीवन बिहार जिला सिंगरौली (म.प्र.), वर्तमान पदस्थापना—कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग, किल्लाई नाका दमोह—की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। रिपोर्ट में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।
मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा जांच की गई।
विवेचना के दौरान दिनांक 22 फरवरी 2026 को पुलिस ने अजीज खान (40), गुड़िया उर्फ शायरा बानो (29) तथा श्रीमती चांदवी उर्फ चंदो (45)—तीनों निवासी गढ़ी मुहल्ला, बजरिया वार्ड क्रमांक 1, दमोह—को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम—प्र.आर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर. अजित दुबे, प्र.आर. महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आर. आकाश पाठक, म.आर. साक्षी सांडिल्य, म.आर. विमला राठौर एवं म.आर. नेहा बिल्थरे—की सराहनीय भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई , विद्युत विभाग कर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार..



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..