*दमोह में जागा श्रम विभाग*
*विद्या वाटिका मैरिज गार्डन से पांच बच्चों का रेस्क्यू,*
*श्रम विभाग व बाल कल्याण समिति की बड़ी कार्रवाई*
कलेक्टर के निर्देशन में बाल श्रम पर सख्त कार्रवाई
मैरिज गार्डन से 5 बच्चों का रेस्क्यू, प्रकरण दर्ज
दमोह |
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में जिले में बाल श्रम के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को टास्क फोर्स समिति द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम उन्मूलन अभियान संचालित किया गया।
संयुक्त टीम में श्रम विभाग से प्रभारी सहायक श्रम पदाधिकारी पूजा अवस्थी, बाल श्रम नोडल अधिकारी राहुल कुर्मी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अखिलेश चौबे, पुलिस विभाग से जबलपुर नाका चौकी के प्रधान आरक्षक (376) नंद लाल एवं आरक्षक (251) अजय पटैल तथा जनसाहस संस्था से मुकेश नवीन शामिल रहे।
अभियान के दौरान शहर स्थित विद्या वाटिका मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 5 बच्चे कार्य करते हुए पाए गए, जिनमें 1 बाल श्रमिक एवं 4 किशोर श्रमिक शामिल थे। सभी बच्चों को मौके से रेस्क्यू कर नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रशासन ने संबंधित मामले में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..