संकल्प से समाधान अभियान: मुड़िया में क्लस्टर स्तरीय शिविर सम्पन्न..
दमोह जनपद में 21 पंचायतों के 1281 आवेदनों पर कार्रवाई, 178 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र..
दमोह |
जनपद पंचायत दमोह के अंतर्गत संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मुड़िया में किया गया। शिविर में मुड़िया क्लस्टर की 21 ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न विभागों की सेवाओं/योजनाओं के कुल 1281 आवेदनों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन के 21 विभागों की चिन्हित 106 सेवाओं/योजनाओं को शामिल किया गया है। 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चले प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर एवं घर-घर जाकर आवेदन प्राप्त कर पोर्टल पर दर्ज किए गए थे।
अभियान के द्वितीय चरण (16 फरवरी से 15 मार्च 2026) में क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविर के दौरान प्रथम चरण में दर्ज आवेदनों में से शेष 440 आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई की गई। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों से 17 नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनमें से 11 आवेदन मौके पर ही निराकृत कर दिए गए।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 178 हितग्राहियों को स्वीकृत प्रकरणों के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इनमें सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन सशक्तिकरण विभाग से पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता, राजस्व विभाग से नामांतरण, नक्शा वटांकन, खसरा-खतौनी, स्वामित्व अभिलेख शामिल रहे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल सिंह ठाकुर, कमल सिंह (राजू) ठाकुर, नरेश पटेल, ग्राम पंचायत मुड़िया के सरपंच मनीराम अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हलधर मिश्रा, तहसीलदार पारुल चौधरी, शिविर प्रभारी कैलाश राय सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से अभियान की तेज निराकरण प्रक्रिया और लाभ वितरण ने ग्रामीणों को त्वरित राहत पहुंचाई, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।
संकल्प से समाधान अभियान: मुड़िया में क्लस्टर स्तरीय शिविर सम्पन्न..



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..