प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्याय रथ को दिखाई हरी झंडी, 14 मार्च की लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली निकाली..
दमोह। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली प्रथम लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ के नाम से वाहन रैली निकाली गई। रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह वाहन रैली निकाली गई। बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से प्री-लिटिगेशन प्रकरण, विद्युत से संबंधित मामले, चेक बाउंस प्रकरण, पारिवारिक विवाद तथा अन्य राजीनामा योग्य आपराधिक मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण किया जा सकता है।

इसी क्रम में 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत को सफल बनाने और लोगों को इसके लाभ से अवगत कराने के लिए जिला न्यायालय से न्याय रथ के साथ वाहन रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा सिंह, न्यायालय के समस्त न्यायिक कर्मचारी, न्यायालय परिवार के सदस्य, अधिवक्ता तथा चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल मनीष नगाइच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..