6 माह से फरार आबकारी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, फुटेरा चौकी पुलिस की कार्रवाई..

Spread the love

6 माह से फरार आबकारी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, फुटेरा चौकी पुलिस की कार्रवाई..


दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत फुटेरा चौकी पुलिस ने 34(2) आबकारी एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिछले करीब छह माह से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फुटेरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर 2025 को थाना बटियागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन से 40 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। इस मामले में थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 314/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।


फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार एवं उनकी टीम ने लगातार तलाश करते हुए 07 मार्च 2026 को आरोपी रामराज उर्फ रम्मू पिता बहादुर सिंह दांगी (ठाकुर), उम्र 40 वर्ष, निवासी गोरा थाना बहेरिया जिला सागर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह पूर्व में थाना बण्डा क्षेत्र में डकैती की योजना बनाने के मामले में सजायाफ्ता रह चुका है तथा थाना बहेरिया में मारपीट का मामला भी दर्ज है।


सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी:
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. 802 विपेश चौबे, नव आर. 584 करन, आर. 37 मयंक (सायबर सेल दमोह) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com