कार से टक्कर मारने के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई..

Spread the love

कार से टक्कर मारने के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई..
कोतवाली थाना में मामला दर्ज, आरोपी चालक की तलाश जारी..
दमोह। सोशल मीडिया पर कार से टक्कर मारने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली दमोह द्वारा मामले के फरियादी अभिनव चौबे पिता प्रकाश चौबे, उम्र 39 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड नंबर 02 दमोह को थाना कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज किया गया है।


पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 110, 296 (ए), 351 (3) और 324 (4) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक MP 34 ZS 7476 के चालक अमरदीप ठाकुर निवासी दमोह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक कार द्वारा टक्कर मारने की घटना दिखाई दे रही थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com