होली की रात हुई अंधी हत्या का खुलासा : 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बालक अभिरक्षा में..

Spread the love

होली की रात हुई अंधी हत्या का खुलासा : 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बालक अभिरक्षा में..
दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हथना में होली की रात हुई अंधी हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधिविरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।


घटना का संक्षिप्त विवरण..


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के त्योहार की शाम लगभग 18:30 से 21:00 बजे के बीच ग्राम हथना स्थित लाल टोरिया बालाकोट रोड के पास चंदू रैकवार (पिता मलखान रैकवार) की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मृतक के भाई मोहन रैकवार द्वारा थाना दमोह देहात में दी गई थी, जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला..


मामला गंभीर और अंधी हत्या का होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार जांच की गई।


विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि होली के दिन कुछ युवक लोगों के साथ हुड़दंग करते हुए उनके कपड़े फाड़ रहे थे। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की तथा सायबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।


गिरफ्तार आरोपी..


पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है —
1️⃣ शिवम विश्वकर्मा (21 वर्ष), निवासी पालीटेक्निक कॉलेज के पीछे
2️⃣ पप्पू आदिवासी (19 वर्ष), निवासी ग्राम एरोरा
3️⃣ अरविंद्र चढार (24 वर्ष), निवासी जबलपुर
4️⃣ अभय शुक्ला (20 वर्ष), निवासी जबलपुर नाका
5️⃣ लकी यादव (22 वर्ष), निवासी एरोरा
इसके अलावा एक विधिविरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम, उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, उपनिरीक्षक प्रियंका पटैल सहित थाना दमोह देहात, सायबर सेल और पुलिस स्टाफ के कई अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


आगे की कार्रवाई


पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com